52 परियों की बड़ी महफिल में पुलिस की दबिश, 7 जुआरियों से 3 लाख से अधिक की नगदी के अलावा……. पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ । पुसौर इलाके में पुलिस से सेटिंग कर खुलेआम जुआ खिलाने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कल रात करीब 10 बजे रायगढ़ से भेजी एक छापामार पुलिस टीम को भेजकर बड़ी कार्यवाही करवाते हुए 3लाख रुपये से अधिक नगद के साथ साथ एक लग्जरी कार, मोबाईल के साथ सात जुआड़ियों को गिरिफ्तार करवाया ।

 

पुलिस अधीक्षक के अनुसार उन्हें फोन पर शिकायत मिली थी कि पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम सुर्री एफसीआई गोदाम के सामने* जांजगीर व रायगढ़ शहर के कुछ युवक 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने बैठे हैं । इस सूचना पर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर एवं चौकी प्रभारी जूटमिल/ प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को अपने स्टाफ की टीम बनाकर तत्काल जुआ रेड का निर्देश दिए। एसपी रायगढ़ द्वारा गठित टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से जुआ फड की घेराबंदी कर मौके पर 7 जुआडियो को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, इस जुआ फड एवं पास से ₹3,08,500 नगद 7 मोबाइल (आईफोन, वीवो, ओप्पो, रेडमी,इंफिनिक्स) तथा जुआ फड के पास खड़ी वर्ना कार सीजी 11-ए.एक्स. 5309 की जब्ती* कर थाना पुसौर को सूचना दिया गया । जुआरियों पर थाना पुसौर में 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।

इस जुआ रेड की कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, जूट चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, उत्तम सारथी, पुष्पेंद्र जाटवर, मनोज पटनायक, विनय तिवारी, बनारसी सिदार, राजू राम भगत, ओश्निक विश्वाल, विनोज एक्का, रंजीत भगत शामिल थे । पकड़े गए जुआरियान अधिकतर जांजगीर-चांपा व रायगढ़ शहर के रहने वाले हैं ।

इस जुआ फड़ में छापामार कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने पुसौर थाना प्रभारी को भनक तक नहीं लगने दी, जानकर सूत्रों के अनुसार जुआ खिलाने के लिए 70 से 80 हजार रुपये की रिश्वत देने के बाद इलाके में छूट देने वाले पुलिस के ही लोगों की शिकायत पर रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक ने अपने बेहद भरोसे मंद थाना प्रभारी व उप निरीक्षक को एक टीम बनाकर छापा मारने के निर्देश दिए थे।इस निर्देश के बाद ये जुआड़ी रंगे हाथ पकड़ में आये।

 

जुआ फड पर पकड़े गए जुआड़ियों*-के नाम इस प्रकार है
01. आशु अग्रवाल पिता घनश्याम दास अग्रवाल उम्र 24 वर्ष साकिन राम निवास टाकिज के पास रायगढ़
02. गुनी राम साहू पिता रामफल साहू उम्र 45 वर्ष साकिन पिसौद थाना जांजगीर
03. पिताम्बर साहू पिता रामभजन साहू उम्र 34 वर्ष साकिन किरोडीमल नगर वार्ड क्र0 07 गणेश चौक रायगढ
04. मोनू कुमार पिता जीवन लाल उम्र 31 वर्ष सा0 अमौदा थाना नवागढ जिला जांजगीर
05. कमलेश साहू पिता मनहरण साहू उम्र 28 वर्ष सा0 भैसदा थाना जिला जांजगीर
06. तुषार सिंह पिता किशोर सिंह उम्र 30 वर्ष सा0 पेड्रीभांठा वार्ड क्र010 जांजगीर
07. फागुलाल नायक पिता खुशीराम नायक उम्र 52 वर्ष सा0 सुर्री थाना पुसौर के

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें