जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बडे भाई एवं भतीजो पर किया चाकू और हंसिया से जानलेवा हमला, डायल 112 ने पहुंचाया आहतों को अस्‍पताल ​

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। दो सगे भाइयों में जमीन विवाद को ऐसा विवाद हुआ कि छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजों पर धारदार चाकू और हसिया से प्राण घातक हमला कर दिया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 08 सितंबर की 8:30 बजे सीपत डायल 112 टीम को सूचना प्राप्‍त होने पर ग्राम मोहरा पहूंचे जहां जमीन विवाद को लेकर आरोपी दिलहरण साहू, कमल साहू, करन साहू एवं चिताराम साहू द्वारा चाकू एवं हसिया से हमला करके मनहरण साहू, सरोज साहू एवं संदीप साहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

https://samachardoot.in/2022/09/10/police-raid-in-a-big-gathering-of-52-fairies-besides-cash-worth-more-than-3-lakhs-from-7-gamblers-read-full-news/

 

तत्‍काल पहुंची डायल 112 टीम द्वारा आहतों को सिम्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। आरोपीगण दिलहरण साहू, कमल साहू, करन साहू एवं चिताराम साहू निवासी ग्राम मोहरा थाना सीपत के विरूद्ध धारा 307, 34 भा.द.वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया।

https://samachardoot.in/2022/09/10/when-the-python-reached-ganpati-immersion-there-was-chaos-read-full-news/

 

आहतों को त्‍वरित सहायता पहुंचाते हूए तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती कराने के फलस्‍वरूप उप पुलिस महानिरक्षिक एवं वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 के निम्‍नलिखित कर्मचारियों को नगद एवं प्रशिस्‍त पत्र देकर सम्‍मानित किया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें