धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार कर आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या हैं पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरिया। जिला एम सी बी के अंतर्गत आने वाले पोड़ी पुलिस को ग्राम सरभोका के सरपंच से सूचना मिली की ग्राम सरभोका के नवाडीह में एक महिला की हत्या कर दी गई है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी प़ोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल राधेश्याम के मक्का बाड़ी में मृतिका कलेसिया उर्फ कौशिल्या पति प्रेमसाय पंडो उम्र 50 वर्ष निवासी सरभोका नवाडीह की मरी पड़ी है। मृतका के सिर, चेहरा गला में किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार गंभीर चोट पहुंचाया गया है।

 

महिला के पति प्रेमसाय पंडो ने बताया कि उसकी पत्नी कलेसिया जब तालाब से शाम करीब 5:30 बजे नहाकर घर आ रही थी तब गांव का उमेश कुमार केवट इसकी पत्नी को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से कई बार वार कर उसकी हत्या कर भाग गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने फरार आरोपी को अति शीघ्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस देर रात घेराबंदी कर पकड़ा गया मृतिका के शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया आरोपी उमेश कुमार से घटना के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका कलेसरी उसकी पड़ोसी है जो कभी कभी गाली गलौज करती थी तथा इसकी पत्नी की तबीयत हमेशा खराब रहती थी बाल बच्चे नहीं हो रहा है इसे शंका था कि कलेसरी द्वारा जादू टोना किया गया होगा, तब उसे जान से मारने का मन बनाया और घटना समय जब मृतिका तालाब से अपने घर वापस आ रही थी तब मौका देख कर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ 8-10 बार मारकर कलेसरी की हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार जर कट्टी बरामद कर जप्त किया गया ।

 

आरोपी उमेश कुमार केवट पिता स्वर्गीय नारायण प्रसाद जाति केवट उम्र 22 वर्ष निवासी सरभोका नवाडीह थाना पोड़ी को धारा 302 भा.द.वि.3’4 टोनही प्रताड़ना अधिनियम एवं 3(2-5) एसटी /एससी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें