कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैसबोड में विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों के ग्रामीणों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।
कुरूद जनपद पंचायत के अध्यक्ष शारदा साहू ने बताया कि युवा शक्ति एवं स्फूर्ति से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना साकार होगी । शारदा साहू ने बताया कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने में राजीव गांधी मितान क्लब अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनकी रचनात्मकता एवं प्रतिभा को निखारने के लिए एक सकारात्मक माहौल मिला है।
समाज की असमानता एवं कुरीतियों को दूर करने तथा खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है।







