पुलिस को फिर मिली सफलता, 5 और नक्सलियों ने किया समर्पण, पुनर्वास नीति से प्रभावित हो रहे नक्सली……..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले पुलिस को मिली बड़ी सफलता भेजी थाना क्षेत्र अंतर्गत सक्रिय पांच नक्सलियों ने पुलिस कोबरा व सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया.वे शासन द्वारा चलाई जा रही पुनर्वास नीति व सुकमा पुलिस की पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर नक्सल हिंसा के रास्ते को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं मंगलवार को नक्सली संगठन में सक्रिय पांच नक्सली सुरक्षा बल के कैम्प पहुंचे।

 

आत्म समर्पित नक्सली मिलिशिया सदस्य मड़कम सुक्का, जीआरडी सदस्य माड़वी लखमा, मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर सोड़ी हुंगा, मिलिशिया सदस्य सोड़ी रामा, मिलिशिया सदस्य सोड़ी दुरवा ने आत्म समर्पण किया. सभी आत्मसमर्पित नक्सली ग्राम वीराभट्टी थाना भेजी क्षेत्र के निवासी है।

 

कोलाईगुड़ा कैम्प में एसपी सुनील शर्मा, कोरबा 202 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी पुर्नवासु तिवारी, सीआरपीएफ वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी पामुला किशोर, कोन्टा एएसपी गौरव मण्डल, कोन्टा ए एसपी नक्सल ऑपरेशन गिरिजा शंकर साव, एएसपी उत्तम प्रताप सिंह, भेजी थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार ठाकुर, विरेन्द्र सिंह, हेमन्त पटेल के समक्ष उन्होंने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें