रायपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के सहयोग से महिला सशक्तिकरण पर मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड और राजस्थान की महिला विधायकों का लिए उदयपुर राजस्थान में 21से 23 सितंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे शामिल होने महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी , संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू जी ,सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव जी , सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े जी ,पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे ,धमतरी विधायक रंजना साहू एवं छत्तीसगढ़ से सभी महिला विधायक पहुंची ।









