रायगढ़। आपराधिक घटनाओं ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को जल्द से जल्द जेल के सींखचों में पहुंचाने वाले जूटमिल चौकी के तेज तर्रार थाना प्रभारी के के पटेल ने एक बार फिर से अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए एक हलवाई के साथ हुए लूटपाट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही जल्द वो भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कल जूटमिल देवारपारा में रहने वाला सहानी यादव (45 वर्ष) चौकी जूटमिल आकर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल को बताया कि वह हलवाई का काम करता है । इसके साथ मजदूरी का काम करने वाली महिला बजरंगपारा निगम कालोनी में रहती है जिसे 19 सितंबर को रूपये देने अपने पहने लोवर के जेब में 9,000 रूपये रखकर दोपहर करीब 02:30 बजे गया था ।
बजरंगपारा निगम कालोनी में किराना दुकान चलाने वाला संजय भट्ट अपने दुकान सामने पहुंचने पर संजय भट्ट दुकान से बाहर निकलकर जबरदस्ती वाद विवाद करने लगा । थोड़ी देर बाद संजय भट्ट का भाई कुमार भट्ट अपने हाथ में लोहे का राड लेकर आया, उसके साथी गणेश सारथी और सोहन सारथी के साथ आया फिर चारों झगड़ा, मारपीट कर लोवर के पकिट में रखे 9,000 रूपये को लूट लिये, जिससे डरकर पीड़ित वहां से भाग गया ।
दूसरे दिन चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, पीड़ित सहानी यादव के रिपोर्ट पर धारा 392 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर सहानी यादव का मेडिकल कराया गया, चोट सामान्य है । तत्पश्चात आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा दबिश दिया गया । मामले के एक आरोपी संजय भट्ट को आज सुबह मुखबिर सूचना पर जूटमिल स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पुलिस चौकी लाया गया ।
लूटपाट के संबंध में आरोपी संजय भट्ट से पूछताछ करने पर अपने भाई कुमार भट्ट और साथी गणेश सारथी, सोहन सारथी के साथ मिलकर लूटपाट करना और लूट में मिले 9000 में से 3000 गणेश सारथी रख लेना और बाकी 6,000 रूपये में से तीनों 2000-2000 बांट लेना बताया । आरोपी संजय भट्ट अपने 2,000 रूपये से 750 रूपये को खाने-पीने में खर्च कर देना बताया जिसे शेष रकम 1250 रुपए जप्त किया गया है । मामले के तीन आरोपी कुमार भट्ट, सोहन सारथी, गणेश सारथी फरार है जिंनकी पतासाजी की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी संजय भट्ट उर्फ संजय सोनवानी पिता बादल सोनवानी उम्र 22 वर्ष निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी चौकी जूटमिल, थाना कोतवाली को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी जूटमिल एसआई के.के. पटेल के साथ एएसआई भागीरथी चौधरी, आरक्षक बनारसी सिदार, विनय तिवारी की अहम भूमिका रही है ।








