आमजन की सहायता और अपराधियों को उनकी सही जगह पहुंचाना इनकी आदत है, यूं ही नही कहलाते यूथ आइकॉन, कुछ तो बात हैं इनमें,तभी होती है पूरे प्रदेश में चर्चा, इस बार….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ।  यूं तो रायगढ़ शहर के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के किसी भी मामले में कार्रवाई करने के अपने अलग तरीके हैं, इनके पास जहां गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करने  24 घंटे समय उपलब्ध हैं वहीं इनके द्वारा शहर में हो रहे आपराधिक घटनाओं में भी त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को जेल भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है, और इनके कार्यों की चर्चा सदैव प्रदेश स्तर में होती रही है। मनीष नागर ने अपने सराहनीय कार्यशैली से जो मुकाम जिले में हासिल किया वो आज तलक कोई दूजा थाना प्रभारी ये करने में सफल नही हुआ, यहीं वजह है कि ये थाना प्रभारी यहां के यूथ आइकॉन बन चुके हैं। ताजा मामले में  मनीष नागर की टीम ने एक बार फिर से अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए पाकिस्तान Vs इंग्लैंड T20 क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा ले रहे 5 सट्टेबाज गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही के पूर्वर्ती क्रम में आज  पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा ऑनलाइन सट्टा लेने सटोरियों के संभावना को देखते हुए टीआई मनीष नागर अपने मुखबिरों के साथ क्षेत्र में स्टाफ तैनात कर रखा गया था जिनके द्वारा मिली पुख्ता सूचना पर स्वयं टीआई मनीष नागर हमराह प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, उत्तम सारथी, महिला आरक्षक प्रमिला महन्त के साथ शहर के संजय मार्केट, चांदमारी और महामाया मंदिर उर्दना के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ले रहे आरोपियों की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लेते पकड़ा गया है जिनसे लाखों रुपए का सट्टे का हिसाब पर्ची एवं नगद रकम 6700, मोबाइल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में 4 (क) सार्वजनिक द्रुत अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।

कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, उत्तम सारथी, महिला आरक्षक प्रमिला महंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

संजय मार्केट रेड पर
(1) आरोपी विनोद सारथी पिता मनोज सारथी 36 साल निवासी जोगीडीपा
(2) दिलीप चौहान पिता केदारनाथ चौहान 38 साल निवासी कयाघाट जूटमिल

चांदमारी में रेड पर
(3) पिंटू हलवाई पिता स्वर्गीय कान्हा हलवाई 40 साल निवासी चांदमारी कोतवाली

महामाया मंदिर उर्दना के पास रेड
(4) इमरान अंसारी पिता स्वर्गीय बसीर अंसारी 23 साल उर्दना बस्ती कोतवाली
(5) संजय पासवान पिता सुरेश पासवान 22 साल उर्दना बस्ती कोतवाली

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें