नवरात्र में एलपीजी के दाम हुए कम, घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में राहत नहीं, जानें यूपी में क्या है रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार यानी 1 अक्टूबर 2022 को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया। इंडेन गैस सिलिंडर के दामों में 25 रुपए की गिरावट के बाद यूपी में 1 अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1859 रुपए का मिलेगा। आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपए, कोलकाता में 36.5 रुपए, मुंबई में 32.5 रुपए, चेन्नई में 35.5 रुपए कम में मिलेगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं।

आज से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 25 रुपये प्रति बोतल सस्ता हो जाएगा। 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1859.5 रुपए प्रति बोतल होगी, जबकि कोलकाता में यह 1995.5 रुपए होगी। मुंबई में ये 1811.5 और चेन्नई में 2009.5 रुपए में मिलेगा।

जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा। यह अभी भी पिछले महीने के समान ही रेट पर उपलब्ध है।

लखनऊ में एलपीजी का घरेलू सिलेंडर 1090 रुपए पर ही मिल रहा है। खाना पकाने के लिए लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस, एलपीजी का उपयोग करने वाले भारतीय परिवारों को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई राहत नहीं मिली है। इसकी कीमत यूपी में 1,090 रुपये प्रति रिफिल है।

जुलाई में इस कीमत में 50 रुपये का इजाफा होने के बाद से ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1090 रुपये है। खाना पकाने के लिए 305 मिलियन से अधिक घरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले घरेलू एलपीजी की कीमत जुलाई में लगभग डेढ़ महीने बाद बढ़ी थी। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के रेट में उछाल के बाद से ही ये 1000 के पार है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें