पेड़ से प्रेमी युगल की लाश झूलती मिलने से गांव में मची सनसनी, मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतनपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी के जंगल में सुबह-सुबह किशोर युगल की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली। बताया जा रहा है कि मृतक युवती पेंड्रा क्षेत्र की है, जिसके लापता हो जाने पर परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

युवती के मोबाइल लोकेशन की खोज करते हुए पुलिस पौड़ी के जंगल में पहुंची थी, जहां काफी तलाश के बाद जंगल के भीतर एक पेड़ पर लटकते युवक युवती की लाश मिली है। पहली नजर में इनके प्रेमी जोड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्चुरी भेज दिया है। वही पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसका नंबर सीजी 10 एपी 7347 है, जिसके आधार पर युवक की पहचान तलाश की जा रही है। युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है, जिनके मौके पर पहुंचने के बाद आगे की जांच कार्रवाई की जाएगी।

 

बताया जा रहा है कि युवती नाबालिक है। इतनी कम उम्र में इस जोड़े ने आखिर मौत को गले लगाने का फैसला क्यों किया, इसका पता पुलिस लगा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें