ग्रामीणों ने बाइक सवार 2 युवकों की कर दी जमकर पिटाई, एक ने भाग कर बचा ली जान तो दूसरे की हो गई मौत, इस वजह से ग्रामीणों ने दिया घटना को अंजाम, पढ़े पूरी खबर
झारखंड। बाईक से बकरी लेकर जा रहे दो युवकों को भीड़ ने पकड़कर की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक ने तो मौके से भाग कर अपनी जान बचा ली, वहीं एक युवक को ग्रामीणों ने इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम जशपुर से लगे झारखंड के गुमला जिले के जारी में बकरी चोरी करने के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट पीट कर मार डाला । यह घटना जारी थाना क्षेत्र की है बताया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लोदाम थाना क्षेत्र में लगातार बकरी चोरी की घटना हो रही थी। सोमवार की शाम को बकरी चोरी करने के शक में कोतवाली थाना जशपुर क्षेत्र के नीम गांव के पास ग्रामीणों ने एक युवक को बकरी चोरी का आरोपी समझ लिया और उसका पीछा करने लगे। पीछा करते करते ग्रामीण नदी किनारे युवक को पकड़ लिया और उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई ।
ग्रामीणों ने दो लोगो का पीछा किया था लेकिन सफदर नाम का युवक ग्रामीणों के चंगुल से भाग पाने में सफल हो गया जबकि एजाज नाम का युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और ग्रामीणों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई ।









