रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बधेल अपने वादे को निभाते हुए छत्तीसगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर से आनंदमयी यात्रा कराते हुए उनकी इच्छा को पूरा किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी टॉपर बच्चों से उनके अनुभवों को भी साझा किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूलों में सर्वक्षेष्ठ प्रदर्सन करने वाले छात्र छात्राओं को हेलीकाप्टर में घुमाने की घोषणा की थी।इसी घोषणा पर प्रदेश में आज पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के सात मेधावी बच्चों को हेलीकाप्टर की सैर कराई गई और सभी मेधावी बच्चों का अनूठे अंदाज में सम्मानित भी किया गया।
राज्य सरकार ने इन छात्र छात्राओं के लिए 7 सीटर हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया था और इसमे एक बार में 7 विद्यार्थी ने की सैर करते हुए हवाई यात्रा का लुप्त उठाया।
हाल ही में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रावीण्य सूची बनाने वाले 125 छात्र-छात्राए लेंगे हेलीकॉप्टर याने जायराइड का आनंद लेगे।
राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत पुलिस ग्राउंड में इस यात्रा का इंतजाम किया गया और मुख्यमंत्री भुपेश बधेल के निर्देश पर सभी को सम्मानित भी किया जा रहा है ।सरकार ने प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष-2022 का नाम देते हुए ये आयोजन किया है।
इस सम्मान समारोह ओर हेलीकाप्टर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला एवं सचिव भारतीदासन भी हेलीपैड में उपस्थित रहे।यहां उन्होंने मेधावी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से लौटने के बाद मेधावी छात्रा अंजुम ने बताया कि बहुत एक्साइटमेंट था, बहुत मजा आया, मैंने आज पहली बार हेलीकॉप्टर की राइड की,छात्रा ने छत्तीगसरह के मुख्यमंत्री भुपेश बधेल को बहुत बहुत धन्यवाद कहते हुए आभार प्रकट किया।टॉपर छात्रा दामिनी वर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कोई बड़ा सपना पूरा हो गया है, मैं बहुत खुश हूं।








