Samachardoot Breaking News: गोठान में फंदे पर लटकती लाश मिली, मृतक से कल हुई थी पुलिस की पूछताछ, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभनपुर। गोठान में एक अधेड़ की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना अंतर्गत के अंतर्गत आने वाले आमदी गांव निवासी पवन कुमार निषाद 45 साल का शव आज सुबह गांव के गोठान में फांसी में लटकती मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पवन कुमार गोठान समिति के अध्यक्ष थे और कुछ दिन पहले ही उसके पिता की हत्या हुई है।

 

बताया जा रहा है कि कल पुलिस हत्या के संबंध में पूछताछ करने पवन कुमार को थाने लेकर गई थी। जिसके बाद वहां से लौट कर पवन कुमार ने गोठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया यह भी जा रहा है कि गोठान को लेकर गांव में काफी समय से विवाद चल रहा है।

 

बहरहाल अभनपुर थाना पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए इस पूरे मामले को जांच में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें