अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला मुख्यालय में आज दिनदहाड़े दो बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जा रही महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उसके साथ जा रहे दोनों बच्चों को उसके चंगुल से मुक्त कराया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में न केवल कैद हो गई बल्कि इसको देखने के बाद एक मोहल्लेवासी ने तत्काल महिला को बच्चों सहित पकडा तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ कि कैसे महिला एक लड़की व एक लड़के को लालीपाॅप व चाकलेट का लालच देकर अपने साथ लेकर जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जिस सीसीटीवी को आप टीवी स्क्रीन पर देख रहे हैं वह एक शातिर महिला का है जो अंबिकापुर शहर से दिनदहाड़े एक पांच साल की लड़की व 6 साल के लड़के को चाकलेट व बिस्किट लालीपाॅप का लालच देकर अपने साथ कहीं और ले जाने की फिराक में थी लेकिन पड़ोसी के ही एक युवक ने इस पूरी घटना को अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो तत्काल दौड़कर महिला को अपने साथियों के साथ इकट्ठा होकर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और दोनों बच्चों को मुक्त कराया। इतना ही नही इस महिला को पकड़ने वाले युवक ने तत्काल जानकारी अपने पड़ोसी को भी दी जिसकी बच्ची इस महिला के साथ चोरी हो रही थी। महिला को पकडने वाले युवक ने बताया कि मैने देखा महिला दो बच्चों से लगातार बात कर रही थी। उनका लगा कि यह महिला बिल्कुल अंजान है और इसी बीच महिला दोनों बच्चों को पकड़कर ले जाने लगी तब उसने रोका और पूछा कौन हो आप तो उसने तत्काल अपने कपड़े उतारकर कहा कि लो मार लो मुझे। साथ में आये लोगों ने मैने पूछा इस महिला को जानते हो तो किसी ने भी इसे पहचानने से इंकार कर दिया। तब उसने जानकारी पुलिस को दी और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
अपनी पांच साल की बच्ची अज्ञात महिला द्वारा चोरी करने की वारदात की सूचना मिलने के बाद पीड़ित पिता ने बताया कि वह भट्ठी रोड़ में रहते हैं। औरत उसकी पांच साल की बेटी को उठाकर ले जा रही थी और इसकी जानकारी पड़ोस के एक व्यक्ति ने उन्हें दी। पडोसी ने बताया कि आपकी बच्ची को महिला उठाकर ले जा रही है तब वे दौड़कर यहां पहंुचे और तत्काल इसकी जानकारी पास के थाने में दी है और उसके साथ दो बच्चे और थे उनके पास पूरा घटना का वीडियो भी मौजूद है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आने वाली महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि स्थानीय लोगों की सूचना पर बच्चा चोरी करते हुए लोगों ने महिला को पकड़ा है और अभी तक की पूछताछ में यह पता चला है कि जशपुर जिले की रहने वाली है और एक महीना पहले ही अंबिकापुर अपनी बहन के यहां आई हुई थी। घर वालों के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नही है। लेकिन पुलिस महिला से पूछताछ के अलावा जशपुर पुलिस से भी महिला की जानकारी लेने में जुट गई है।
बहरहाल छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर के अलावा कई अन्य जिलों में बच्चा चोरी की अफवाहों में साधुओं की पिटाई के अलावा अन्य घटनाएं घट चुकी है और अब सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े एक महिला द्वारा मासूमों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले सब को चैका दिया है। देखना यह है कि पुलिस पूछताछ में क्या सामने आता है।








