Bilaspur News: मामूली बात पर चला दी पिस्टल, एक नाबालिग की हुई मौत, परिजन भी हुए घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। पैसे लेनदेन न नाम से शुरू हुआ देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिस्टल निकाल कर चला दी जिससे गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वही युवक के परिजन भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है। मामला बिलासपुर जिले का है।

इस संबंध में जानकारी के अनुसार बिलासपुर पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय 43 वर्ष किराना दुकान चलाता है। घर में उसकी पत्नी सरोजनी 39 वर्ष अनिश अजय 17 वर्ष और नेहा अजय 12वर्ष रहते हैं। रविवार की रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। इसी बीच गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला। गुटखा देने के बाद पैसे देने के बजाए दोनों युवक रौब दिखाने लगे तो अनिश से झगड़ा शुरू हो गया।

 

झगड़ा बढ़ते देख मंगतूराम उसकी पत्नी और बेटी भी बाहर निकल गए। इस दौरान मंगतूराम ने बीच-बचाव किया, तब आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी और बेटी भी विवाद में आ गए। इस हमले में मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी भी घायल हो गए। झगड़ा बढ़ने पर मंगतूराम का परिवार दोनों युवकों पर हावी होने लगा, इसी बीच एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दिया, जिससे गोली अनिश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

फायरिंग होने के बाद पड़ोसी और रिश्तेदार जब तक वहां पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गए थे। उन्होंने घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही अनिश की मौत हो गई। वहीं, मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामूली बात पर युवक की हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें