Raigarh news: IAS अधिकारियों के आवास और उनके करीबियों के यहां ED ने मारा छापा, चल रही जांच…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में सर्च ऑपरेशन  जय अम्बे ग्रुप सहित रायपुर के बेहद चर्चित कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के लोकेशन के साथ दो आई ए एस अधिकारियों के घरों में ED की जांच चल रही है ।आज तड़के सुबह पांच बजे टीम ने एक साथ छापेमारी की है। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ओर उनके पति जे पी मौर्या इस जांच में शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक रायगढ़ के कलेक्टर रानू साहू और उसके CA अजय मालू , महासमुंद में कांग्रेस पार्टी नेता और बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के यहां चल रही है छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार रायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुँद के कई ठिकानों पर आज एक ही समय पर रेड की है।अचानक इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है।

वहीं विवादित हुई जय अम्बे एम्बुलेंस कंपनी पर भी ईडी का छापा मार कार्यवाही की गई है ये दोनों कोयले के कारोबार से जुड़े हुए थे। वहीं दो अन्य आईएएस भी चपेट में आये हैं।बताया जाता है कि दोनों DMF फंड के साथ साथ अन्य मामलों से जुड़े हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें