बेमेतरा। छत का प्लास्टर गिरने से 4 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों के द्वारा उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला बेमेतरा जिले का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम डंगनिया में अनुसार 4 वर्षीय बालिका प्रेमा सेन अपने घर के बरामदे में खेल रही थी इसी दौरान छत का प्लास्टर भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों के द्वारा तत्काल घायल बच्ची को बेमेतरा जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है । परिजनों के अनुसार घायल बच्ची के सिर पैर व अन्य स्थानों पर गंभीर चोट आई है।









