Big Breaking Raigarh : नही मिली कलेक्टर, ईडी ने किया बंगला सील, पुलिस भी हुई तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। एक तरफ छत्तीसगढ़ में आज सुबह पांच बजे से ही ईडी धमक से अधिकारियों में हडकंप व्याप्त है। साथ ही साथ कोयला के कारोबारियों में भी हडकंप मचा हुआ हैं चूंकि आज सुबह से ही ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, महासमुंद, कोरबा के अलावा रायगढ़ पहुंची थी लेकिन सुबह से कलेक्टर रानू साहू के बंगले में ईडी को कलेक्टर रानू साहू नही मिली।

 

जानकार सूत्रों के अनुसार श्रीमती रानू साहू अपने कार्यालय के काम से दिल्ली में है और उसी के चलते ईडी ने दोपहर डेढ़ बजे उनका सरकारी बंगला सील करते हुए दूसरी जगह रवाना हो गई। बंगला सील करने के बाद वहां किसी की भी आवाजाही पर प्रतिबंद लगा दिया गया है और बंगले के बाहर व भीतर स्पेशल पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

https://samachardoot.in/2022/10/11/raigarh-news-ed-raids-the-residence-of-ias-officers-and-their-close-friends-ongoing-investigation-read-full-news/

 

हम आपकों बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कोरबा, महासमुंद के अलावा कोरबा में ईडी की रेड की कार्रवाई में लगातार जांच जारी है। वहीं रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के बंगले को ईडी ने सील करके अपनी रवानगी ले ली है और वहां पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

https://samachardoot.in/2022/10/11/not-only-humans-wild-animals-are-also-the-victim-of-the-havoc-of-speed-the-bear-crossing-the-road-came-here-in-the-grip-of-a-heavy-vehicle-died-on-the-spot-read-the-full-news/

 

 

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर रानू साहू अपने निवास स्थान पर नही थी और ईडी ने सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक उनका इंतजार किया। सूत्रों के अनुसार कलेक्टर रानू साहू दिल्ली में है। इस सूचना के बाद ईडी की टीम उनके बंगले से निकल चुकी है। वहीं कलेक्टर रानू साहू के आने तक वहां एसएफ की टीम तैनात कर दी गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें