इंसान ही नही वन्य प्राणी भी हो रहे रफ्तार के कहर का शिकार, यहां सड़क पार कर रहा भालु आया भारी वाहन की चपेट में, मौके पर हो गई मौत, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर। बीती रात सड़क पार कर रहे एक भालु को अज्ञात वाहन के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही भालु की मौत हो गई। घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र की है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाड्रफनगर वन परीक्षेत्र पंसारा मोड़ के पास बीती रात सड़क पार कर रहा एक भालु भारी वाहन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही भालु की मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मृत भालु के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

 

विदित रहे कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश सड़को की हालत बद से बदतर हालात में पहुंच चुकी है, इसके साथ ही इन सड़को में 24 घंटे मौत का वारंट लेकर दौड़ती भारी वाहनों की चपेट में आकर आये दिन बेगुनाहों के खून से सड़के लाल होने की खबर अक्सर अखबारों की सुर्खियां बनती रही है। इसी क्रम में अब इंसानों के बाद वन्य प्राणी भी रफ्तार के कहर का शिकार होने लगे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें