छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कबड्डी में युवक हुआ गंभीर, सड़क खराब, समय पर उपचार नही और हो गई मौत…..पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम पूरे प्रदेश भर में मची हुई है, गांव-गांव में विलुप्त होते खेलों को सजोने का काम भूपेश सरकार कर रही है बढ़-चढ़कर ग्रामीण हिस्सा ले रहे हैं इसी बीच एक दुखद खबर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार से निकल कर आ रही है, कबड्डी खेल में पटकनी के दौरान युवक क् घायल हो गया।

 

घायल युवक को घरघोड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तुरंत रायगढ़ रिफर कर दिया रायगढ़ जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई रायगढ़ पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, युवक नाम ठंडा राम मालाकार है ।

 

साथ ही परिजनों ने बताया कि मौके पर फर्स्ट एड किट मौजूद नहीं थी, साथ ही सड़क खराब होने के कारण घरघोड़ा से रायगढ़ नहीं ले जा सके, तमनार पाली घाट मार्ग में रायगढ़ जाए जाने के दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।

 

इस संबंध में प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक के अंतर्गत कबड्डी खेलते हुए एक युवा की दुखद मृत्यु , खराब सड़कों की वजह से अस्पताल पहुंचने में लगे साढ़े चार घंटे जहां खेल हो रहा था वहां किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री से की मांग।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें