Raigarh News: सर्पदंश से महिला की उपचार के दौरान मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। सर्पदंश से पीड़ित एक महिला की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पोस्टमार्टम उपरांत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बिलासखार निवासी मंगलाई बाई पति फगनु राठिया 60 साल आज सुबह  अपने निजी कार्य मे व्यस्त थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। महिला की तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा महिला को घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक उपचार में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

 

 

बहरहाल घरघोड़ा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें