बलौदा बाजार । बलौदा बाजार जिले में बेटी की मौत की जांच की न्याय मांगने आई महिला को अश्लील गाली गलौज देते नजर आई बलौदा बाजार पुलिस बलौदाबाजार के एसडीओपी सुभाष दास का महिला के सामने अश्लील गाली गलौज देते हुए वीडियो वायरल बलौदा बाजार पुलिस का असली चेहरा आया सामने न्याय के लिए गुहार लगाने पहुंची महिला के साथ बदसलूकी का मामला ।
बलौदा बाजार पुलिस का एक नया कारनामा सामने आए हैं जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। बलौदा बाजार सिटी कोतवाली में पीले रंग के साड़ी में खड़ी यह महिला अपनी बेटी की मौत पर इंसाफ मांगने आई थी पुलिस के अनुसार इनकी पुत्री की मौत 6 महीने पहले हो गई है । और ये जांच के लिए बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पहुंची है सिटी कोतवाली में पदस्थ टीआई ने महिला को समझा-बुझाकर बाहर भेजा ही था कि अचानक बलौदा बाजार एसडीओपी से इनकी मुलाकात हो गई।
https://samachardoot.in/2022/10/12/youth-became-serious-in-chhattisgarhia-olympic-kabaddi-road-deteriorated-not-treated-on-time-and-died-read-full-news/
उम्मीद था पुलिस विभाग के बड़े साहब है 6 महीना बीत जाने के बाद भी थाने से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं जांच किसी फाइल में दब चुकी है तो थाने के बड़े साहब एसडीओपी से कुछ उम्मीद मिले करके महिला बलौदाबाजार एसडीओपी सुभाष दास के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी लेकिन सुभाष दास का गाली गलौच को देखकर यह महिला अपनी आपा खो बैठी और जो अन्य मामले में प्रदर्शन कर रहे थे उनके साथ शामिल हो गई और और अपनी बेटी की मौत के मामले में जांच व उसकी मौत के दोसी लोगो पर कार्यवाही करने को लेकर चिल्लाते चिल्लाते बेटी की माँ बेहोश हो गई ।
https://samachardoot.in/2022/10/12/chhattisgarhia-olympian-died-while-doing-kabaddi-due-to-bad-roads-treatment-was-not-done-on-time-bhupesh-baghel-expressed-grief-announced-compensation-of-four-lakhs/
ये सारा नजारा बलौदा बाजार सिटी कोतवाली के सामने काफी देर तक चलता रहा लेकिन पुलिस विभाग के कोई भी आला अधिकारी कर्मचारी इस महिला की गुहार भी नहीं सुने और उल्टे ही पीड़ित की माँ को अश्लील गालियों का सामना करना पड़ा।बताया जाता है जब थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो बड़ौदा बाजार एस डी ओपी के वहाँ आने से अपनी गुहार लगाई लेकिन पुलिस अधिकारी ने उसकी बात सुनना तो दूर उल्टे उसको अश्लील गाली गलौज करते हुए लताड़ दिया।
https://samachardoot.in/2022/10/12/raigarh-news-woman-dies-during-treatment-due-to-snakebite/
एक जानकारी के अनुसार बलौदा बाजार सिटी कोतवाली के टीआई यदु मणि सिदार से बात करने पर उन्होंने कहा की जो महिला आई थी उनकी बेटी की मौत 3 महीने पहले हो गई है उसकी जांच चल रही है उस मामले में आई हुई थी जिसे समझा-बुझाकर वापस भेजा गया है उसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं मालूम ।
https://samachardoot.in/2022/10/12/raipur-news-politics-is-happening-fiercely-in-the-state-on-the-road-the-round-of-accusations-against-each-other-continues/
वही इस पूरे मामले में बलौदा बाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने कहा कि वायरल वीडियो की के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है इसमें एसडीओपी बलौदा बाजार सुभाष दास के द्वारा अभद्र व्यवहार व भाषा का प्रयोग किया जा रहा है इस संबंध में स्पष्टीकरण लिया जा रहा है वर्तमान में हमारे पास किसी भी प्रकार की लिखित या मौखिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई हैं ।उनका कहना है कि इस मामले में जांच शुरू हो गई है।








