Raipur News: “सड़क” पर प्रदेश में जमकर हो रही सियासत ,एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। प्रदेश में खराब सड़क को लेकर बीजेपी अब सड़क पर आ गई है।करीब हफ्ते भर पहले बीजेपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में जर्जर सड़क को लेकर एक मुहिम चलाया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से लेकर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे समेत प्रदेश के बड़े नेताओं ने खराब सड़कों की हालत दिखाते हुए अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट में फोटो पोस्ट किया था।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क की मरम्मत को लेकर अधिकारियो के साथ बैठक भी की थी लेकिन शायद बीजेपी खराब सड़क के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर ही लड़ाई लड़ना चाहती है।

https://samachardoot.in/2022/10/12/youth-became-serious-in-chhattisgarhia-olympic-kabaddi-road-deteriorated-not-treated-on-time-and-died-read-full-news/

 

इधर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ख़राब सड़को को लेकर कहा कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में पहली बार हुई कि नई सड़क पर चर्चा नहीं हुई सिर्फ गड्ढों पर चर्चा होती रही और गड्ढा यह डेढ़ साल में बांटने वाले नहीं हैं ,जो गड्ढा बन गए हैं वह गड्ढा स्थाई रूप से बना रहेगा ।

https://samachardoot.in/2022/10/12/chhattisgarhia-olympian-died-while-doing-kabaddi-due-to-bad-roads-treatment-was-not-done-on-time-bhupesh-baghel-expressed-grief-announced-compensation-of-four-lakhs/

 

नए-नए प्रयोग करते रहते हैं सबसे ज्यादा कमीशन किस में मिल जाए , प्रयोग का हिस्सा है। अकेले पाटन में 17 सौ करोड़ अकेले विधानसभा में खर्चा क्यों करते हैं बताएं। बस्तर और सरगुजा में 12-13 सौ करोड़ खर्च होते हैं 12- 16 विधानसभा में ,लेकिन में एक विधानसभा में 17 सौ करोड़ खर्च करे तो बाकी शहरों को सड़कों की जरूरत तो पड़ेगी नहीं ।

https://samachardoot.in/2022/10/12/raigarh-news-woman-dies-during-treatment-due-to-snakebite/

 

उन्होंने कहा क्या होगा पूरा अकेले एक जगह पाटन में पैसा दे रहे हो ,पाटन उनका विधानसभा क्षेत्र है,पाटन में ही उन्हें वोट लेना है । वही जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कम से कम रमन सिंह की तरह तो नहीं काम कर रहे है एक पुल को 3 बार तोड़ को फिर से बनाया जाए ,उनको जिसमें राजनांदगांव के व्यापार वैसा ही ठप हो गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें