जंगली हाथी का एक और वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, स्विमिंग पूल की तर्ज पर तालाब में मस्ती करता दिखा गजराज, क्षेत्र में 36 हाथियों का कर रहा विचरण, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धमतरी । यूं तो छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों का आतंक व्याप्त है। कई जिले के ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जहां शाम होते ही गाँव की गलियों में सन्नाटा पसर जाता है। इन सब के बावजूद कभी कभार जंगली हाथियों के कुछ ऐसे मजेदार वीडियो सामने आते हैं जिसे देख कर बार बार देखने का मन होता है। ऐसा ही कुछ वीडियो धमतरी जिले से सामने आया है। जहां एक हाथी स्विमिंग पूल की तरह एक तालाब में मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया में भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

 

एक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में सन 2000 में यहां जंगली हाथियों ने दस्तक दी। लगातार बढ़ते जंगली हाथियों से यहां जंगली हाथियों के उत्पात के साथ साथ हाथी और मानव के बीच द्वंद में कभी हाथी तो कभी इंसानों की मौत की घटनाएं भी लगातार सामने आते रही है। शासन प्रशासन के द्वारा बढ़ते हाथी आतंक रोकने कर बार प्रयास किया गया परंतु आज तलक सभी प्रयास विफल ही साबित हुए हैं।

 

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के आतंक के बावजूद कई बार जंगली हाथियों के कई ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं जो न केवल रोचक होती है बल्कि मजेदार भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हमें धमतरी जिले से मिला है। जो न ही केवल मजेदार है बल्कि शोसल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक जंगली हाथी तालाब में गर्मी से राहत पाने स्विमिंग पूल की तरह पानी मे मौज करते हुए देखा गया।

 

एक अन्य जानकारी के अनुसार धमतरी रेंज में पिछले कुछ समय से 36 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग के द्वारा लगातार इन जंगली हाथियों की मॉनिटरिंग करते हुए गांव गांव में मुनादी करवाकर लोगों को सावधान करते हुए जंगल से दूरी बनाए रखने की बात कह रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें