उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के दो कर्मचारी निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद। कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, जिला महासमुंद के दो कर्मचारियों श्रीमती सरिता त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-1 और उमाशंकर गुप्ता सहायक ग्रेड-2 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । इनको आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर ने 39000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा ।

दोनों के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 के अंतर्गत प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर लोकहित मे नैतिक पतन होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (नियंत्रण, वर्गीकरण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(ख) 2 (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने निलंबन के अलग-अलग आदेश जारी किए है। दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जिला निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय पृथक से निर्धारित किया जावेगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें