Breaking News: खनिज विभाग में ED की टीम की दबिश, कई गड़बड़ी मिलने की मिल रही जानकारी…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित खनिज विभाग के कार्यालय में आज ED ने अपनी टीम के साथ दबिश दी है और यहां शुरुआती जांच में ही कई गड़बड़ी सामने आ रही है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने आज एक बार फिर रायगढ़ पहुंची है। यहां टीम ने खनिज विभाग में दी दबिश, बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम यहां कागजातों की जांच में जुट गई है।

 

ED की टीम को कोयला परिवहन के टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित खनिज विभाग कार्यालय में टीम ने दबिश दी है।

 

यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। प्रारंभिक जांच में ही यहां कई गड़बड़ी सामने आने की जानकारी मिल रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें