कांकेर। कांकेर पुलिस द्वारा चलती बस में सोने के नेकलेस स्नैचिंग करने वाले पांच महीला आरोपियों को गिरफ्तार किया है.14 अक्टूबर को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ हबीबा बस में गोविंदपुर से अपने गांव हॉटकर्रा जाने दोपहर तीन बजे रवाना हुई थी बस में सवार होकर कुछ दूर जाते ही उसे आभास हुआ कि उसके गले में पहना हुआ सोने का नेकलेस किसी अज्ञात द्वारा खींच कर लूट लिया गया है.बस में भीड़ होने के कारण सोने का नेकलेस स्नैचिंग करने वाले आरोपी को नहीं पहचान पाई थी, चैन स्नैचिंग का आभास होते ही प्रार्थीया बस में शोर करने लगी तथा चलते बस को माकड़ी चौक के पास रुकवाया एवं बस में सवार यात्रियों से पूछताछ किया उसके बाद सीधे आकर थाना कांकेर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई ।
कांकेर कोतवाली पुलिस द्वारा हबीबा बस को रुकवा कर पूछताछ किया गया बस सवार यात्रियों के संबंध में जांच की गई बस के परिचालक एवं कंडक्टर से पूछताछ में पता चला कि कांकेर बस स्टैंड से बस में एक साथ कांकेर से मरकाटोला जाने के लिए पांच महिलाएं सवार हुई थी, जो कि मरकाटोला तक टिकट लेने के बावजूद वे महिलाएं बस के मरकाटोला पहुंचने से पहले रास्ते में ही ग्राम मुरडोंगरी के पास बस से उतर गई थी।
https://samachardoot.in/2022/10/15/eds-press-note-exposed-corruption-in-chhattisgarh-has-lost-its-moral-right-to-continue-as-chief-minister-bjp/
पुलिस द्वारा संदिग्ध महिलाओं की तलाशी कराई गई तलाशी में पांचों महिलाओं के बैग के अंदर तंबाकू की डिब्बे में छुपा कर रखा हुआ लूटा गया सोने का नेकलेस बरामद हुआ. आरोपी ठुठो बाई गिरी गोस्वामी, लोहरीन बाई गिरी गोस्वामी , राम बाई गिरी गोस्वामी.दूज बाई गिरी गोस्वामी अंजलि गिरी गोस्वामी निवासी ठिहाईभाटा थाना bango जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार की गई।
https://samachardoot.in/2022/10/15/chhattisgarhia-olympics-started-in-kudumkela-the-game-started-in-the-main-hospital-of-district-member-basanti-sao/
आरोपी महिलाएं जिला कोरबा के क्षेत्र की रहने वाली है, पुछताछ में उक्त आरोपी महिलाओ ने कांकेर में आने का कोई कारण भी नहीं बताया। गिरफ्तार महीला आरोपियों चोरी जैसे अपराधिक मामलों में सलिप्त रहने की जानकारी प्राप्त हुई है, आरोपियाअंजलि गिरी गोस्वामी पति मनोज स्वामी निवासी ठिहाईभाटा पूर्व में चेन स्नैचिंग के मामले में संलिप्त है।









