Breaking news: माइ क्लास रूम कोचिंग सेंटरों में आपके बच्चे पढ़ रहे हैं तो हो जाइए सावधान, नीट के कोचिंग के नाम पर लूट कर नौ दो ग्यारह हुए नटवरलाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। पुराना पीएचक्यू के पीछे कॉम्प्लेक्स में संचालित हो रहा था माइ क्लासरूम कोचिंग सेंटर, कोचिंग सेंटर में पहुँचे कोचिंग पढ़ रहे बच्चों के पालक, पिछले एक सप्ताह से कोचिंग सेंटर नहीं पहुँच रहे हैं प्रबंधन के एक भी व्यक्ति

 

पालक प्रेम पांडेय, पालक योगेश गौतम, पालक जगदीश नामदेव ने कहा बंद होने के ना नोटिस दी ना ही जानकारी, कोचिंग सेंटर के सामने बैठकर बच्चे और पालक रोने को मजबूर, किसी ने 70 तो किसी ने 60 तो किसी ने 50, हज़ार भरा था कोचिंग शुल्क, पालक प्रेम पांडेय ने कहा डायरेक्टर हिमांशु पांडेय से कॉल पर बात हुई है उन्होंने कहा है सोमवार को आकार बात करते हैं, अगर सोमवार को हमारी बात नहीं मानी जाती है तो FIR दर्ज कराएंगे

 

विद्यार्थी प्रज्ञा साहू, आँचल पांडेय, सत्ताक्षी गौतम,मेघराज ठाकरे ,पूजा पटेल ,श्वेता ने बताया की पिछले एक सप्ताह से टीचर नहीं आ रहे हैं, हमको कहा गया है कि हम कोचिंग बंद कर रहे अपने पालकों को मत बताना,

 

छह घंटे बढ़ाने की बात की गई है लेकिन एक घंटा भी ठीक से पढ़ाई नहीं होती थी। अब तो कोचिंग सेंटरों में कोई आ नहीं रहा है हम लोग जाते हैं और वापस लौट जाते हैं, हिमांशु पाण्डेय डायरेक्टर माइक क्लास रूम रायपुर ने कॉल पर कहा मीडिया से हम बात नहीं करेंगे

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें