विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जताया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धाजंली अर्पित किया है ।उनके निधन से कांग्रेस ने असीम सम्भावनाओ से भरा अपना कर्मठ नेता खो दिया ।वे आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे उनका इस तरह जाना हृदय विदारक है ।ईश्वर उनके परिजनों को इस वज्राघात को सहने की शक्ति दे।

 

भानुप्रतापपुर से विधायक थे मनोज मंडावी और 2018 चुनाव में 26693 वोटों से जीत दर्ज की थी। 14 नवंबर 1964 को साधारण परिवार में इनका जन्म हुआ था। आज तड़के सुबह धमतरी के बठेना अस्पताल में निधन हो गया। श्री मंडावी 1998 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 2000 में गृह, जेल, परिवहन, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन मंत्री बनाए गए थे, 2013 और 2018 में लगातार दो बार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें