दबंगों की दबंगई से परेशान हुए ग्रामीण, सरकारी संपत्ति को पहुंचा रहे नुकसान, थाना प्रभारी से बंधी है ग्रामीणों की उम्मीद, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोतासुरा में दो लोगों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। गांव की सरपंच सविता रोमांचल मालाकार ने इस संबंध में पुसौर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है।

 

पुसौर थाना प्रभारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने पुसौर ब्लाक के ग्राम पंचायत कोतासुरा के लोमश पटेल व पद्मलोचन साव के द्वारा वार्ड क्र. 12 के शासकीय पंप को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया गया है। वहीं शासन के महत्वकांक्षी योजना गोठान में पौधरोपण कार्य कराया गया था व ट्री गार्ड लगाया गया था जो कि इन्हीं के द्वारा तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया गया है। इस प्रकार इन लोगों के द्वारा किसी न किसी तरह आए दिन शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए सरकारी संपत्ति मंे तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है।

 

अतः इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इन लोगों के उपर तत्काल कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इन लोगों के द्वारा किसी भी प्रकार से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न किया जा सके।

 

 

इस ज्ञापन की प्रति गांव की सरपंच सविता रोमांचल मालाकार ने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुसौर को भी भेजा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें