रायगढ़। यूं तो बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को उनके दबंग अंदाज और खतरों के खिलाड़ी के रूप में एक अलग पहचान मिल चुकी है, परंतु इन दिनों उनका एक साउथ की रीमेक फ़िल्म की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उनका आगमन हुआ है। यहां अक्षय कुमार के साथ उनके डुप्लीकेट के भी रायगढ़ आने की सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है और उसी के द्वारा रायगढ़ में शूटिंग के दौरान अधिकांश खतरों भरा सीन फिल्माया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली मर्तबा रायगढ़ जिले में 15 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का आगमन हुआ है। यहां वे एक साउथ की फ़िल्म का रीमेक बना रहे हैं इस दौरान यहां तीन दिनों तक इस फ़िल्म की शूटिंग होने की बात कही जा रही है।
परंतु मजेदार बात ये हैं कि खतरों के खिलाड़ी के नाम से वाह वाही लूटने वाले अक्षय कुमार की रायगढ़ जिले पतरापाली में स्थित जिंदल हवाई पट्टी में एयर फोर्स से सम्बंधित दृश्य फिल्माया जाना है और सीन में प्लेन में आग लगने के दौरान हीरो प्लेन में फसे पैसेंजरों को बचाने जाता है।
खास सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दृश्य की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार के डुप्लीकेट के भी रायगढ़ पहुंचने की जानकारी मिली है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि शुरू दिन से ही उनका हमशक्ल शूटिंग में हिस्सा ले रहा है। इस बात को लेकर ज़न चर्चा ये भी है कि अगर हीरो जो कभी रीटेक नहीं करते हैं और हमशक्ल की जगह खुद स्टंट करने के नाम पर पहचान बना चुके हैं तो उनका हमशक्ल साथ मे क्यु ?









