आगामी दीपावली त्यौहार एवं अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर यहां की पुलिस ने शुरू की एक विशेष अभियान…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर राजधानी रायपुर में शांति व्यवस्था बनाये रखने यहां की पुलिस चौकन्ना हो गई है। जिसके फल स्वरूप लगातार चेकिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आगामी दीपावली त्यौहार व अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थानों के थाना प्रभारियों, एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम एवं सी.पी.पी. वाहनों की टीम सहित अन्य पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों के भीड़-भाड़ वाले स्थान, बाजार, सार्वजनिक/सूनसान स्थान सहित गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार/घातक चाकू रखकर घुमने वालों एवं आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों सहित थाना क्षेत्रों में स्थित समस्त होटल, लाज एवं ढाबों की पैदल पेट्रोलिंग कर चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान संदिग्धों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें