रायगढ़। रायगढ़ जिले के नवपदस्थ सीएसपी अभिनव उपाध्याय व जूटमिल चौकी प्रभारी कमल किशोर पटेल व मनीष नागर ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर रेड मारते हुए लाखो रुपये की नगदी रकम , मोबाइल व ताशपत्ती जप्त करते हुए आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के नव पदस्थ सीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं जूटमिल चौकी व साइबर सेल प्रभारी कमल किशोर पटेल एवं मनीष नागर ने अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए ढिमरापुर रोड में स्थित एक थ्री स्टार होटल में अपनी टीम के साथ छापा मार कार्रवाई करते हुए आधे दर्जन से भी अधिक जुआरियों को अपने हत्थे चढ़ाया है।
पकड़े गए जुआरियों से लाखो रुपये की नगदी, मोबाईल फोन के अलावा ताशपत्ती बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी जुआरी नामी गिरामी परिवार से ताल्लुकात रखते हैं और सभी को जूटमिल चौकी ले जाया गया हैं, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विदित रहे कि जूटमिल चौकी प्रभारी कमल किशोर पटेल के कार्य शैली की जिले में एक अलग ही चर्चा है। उनके सरिया के अलावा जूटमिल चौकी का प्रभार सम्हालते ही एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों को सही जगह पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।









