कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को महज इसलिये उतारा मौत के घाट, क्या है पूरा मामला, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरसींवा । जमीन विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को डंडे से पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद सरसींवा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरसींवा थाना अंर्तगत आने वाले ग्राम जोगिडीपा में बेटे ने अपने ही माँ की हत्या कर दिया है। मृतिका महिला का नाम गणेश बाई खूंटे है।

 

आरोपी राजकुमार खूंटे ने अपने माँ को जमीन विवाद के कारण डंडे से सिर को मार कर हत्या कर दिया है वही सरसींवा पुलिस को वारदात के बारे में पता चलते ही घटना स्थल पहुँच कर आरोपी को अपने गिरप्त में लेकर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें