घर की छत में लगाया था पाकिस्तान का झंडा, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छत्तीगसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आने वाले सरिया ब्लाक के अटल चौक स्थित एक फल दुकानदार के घर की छत पर पाकिस्तान के  झंडा लहराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरिफ्तार कर उसके घर से पाकिस्तान का झण्डा उतार कर जप्त कर लिया है।

 

सरिया इलाके में इस घटना को लेकर  तनाव को बढ़ने से पहले ही पुलिस ने ये कार्यवाही कर दी।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने बताया कि जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी थाने में दी तत्काल पुलिस ने आरोपी के घर की  छत पर  झंडा उतार कर आरोपी को भी गिरिफ्तार कर लिया था।इससे पहले  कुछ लोग सरिया थाने  में एफ आई आर की मांग को लेकर अंचल वासी पहुंचे थे।थाने में  देखते ही देखते भारी संख्या में भीड़ भी पहुँच गई थी धीरे धीरे मामले ने पकड़ा तूल पकड़ लिया और पाकिस्तान के झंडे लहराने वाले  आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरिया अंचल वासियों ने किया प्रदर्शन भी करना शुरू कर दिया था।, मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को सरिया पुलिस ने आरोपी को अलग अलग  धाराओं के तहत किया गिरफ्तार..कर जांच शुरू कर दी है।

एफ आई आर दर्ज कर आरोपी सरिया पुलिस की गिरफ्त में…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया  ब्लाक के थाना निवासी आवेदक अरूण कुमार शराप ने थाना सरिया में लिखित आवेदन दिया कि सरिया निवासी एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के घर के छत में पाकिस्तानी डण्डा लगा हुआ था जिसे देखकर अपने देश के प्रति आदर व सम्मान का अपमान किया गया, उस व्यक्ति के द्वारा किए गए कृत्य से सौहार्द्र बिगाड़ने का कार्य किया है।

आवेदक के आवेदन पर अनावेदक के विरूद्ध अप. क्रमांक 223/22 भारतीय दंड सहिता की धारा 153-क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और त्वरित कार्यवाही करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें