गौ तस्करी कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, 09 गाय-बैल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Desk News: गौ तस्करी कर रहे तीन युवकों को बड़गाँव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ाए युवकों से पुलिस ने नौ गाय-बैल बरामद किए है।

दरसल मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाही करते हुए गौ तस्करों को धर दबोचा है।पकड़ाए गौ तस्करों के खिलाप विधिवत कार्रवाही करते हूए न्ययालय में पेश किया गया।

क्षेत्र में गाय तस्करो का हौसला धीरे-धीरे बुलंद होते जा रहा है। पडोशी राज्य महाराष्ट्र,आंध्रप्रदेश,जो कि पखांजूर छत्तीशगढ़ से लगा हुआ है जिसको देखते हुए दलालो द्वारा रात भर गाय को ले जाते हुए देखा जाता है वही अभी दिन को भी तस्करी करने में पीछे नही हट रहे है।

जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरतते हुए गायो को ले जाने वाला मार्ग पर कड़ी नजर रख रहा है एवं लगातार मुखविरो से संपर्क रख कर कार्यवाही की जा रही है। विगत 15 से 20 दिन पहले भी बांदे पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुए 50 मवेशियों के साथ दो दलालो को गिरफ्तार कर जेल भेज था।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें