प्रेमी जोड़ ने होटल के पंखे से लटककर दे दी जान, पुलिस मामले की विवेचना में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई । भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में स्थित होटल कृष में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदखुसी कर ली है। घटना के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुँच गये है। वही चौकी पुलिस ने भी पँचनामा कर मामले की विवेचना को शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि कतुलबोड़ निवासी मृतक अफरोज शादी शुदा है।

भिलाई के स्मृति नगर जुनवानी मार्ग पर स्थित होटल कृष में आज एक प्रेमी जोड़े के द्वारा पंखे से लटकर कर आत्महत्या कर लिये जाने की जानकारी होटल मैनेजर द्वारा पुलिस को दी गई। होटल के जिस कमरे में दोनों ने सुसाइड किया था वह कमरा अंदर से बन्द था। जब सुबह दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तब होटल संचालक ने आवाज लगाई। जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।

स्मृतिनगर चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गई।पहले दरवाजा तोड़ा गया। तब देखा कि कोहका निवासी तापसी बाइन और कातुलबोर्ड का रहने वाला अफरोज का शव एक साथ पंखे पर लटका हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तब इस बात का भी खुलासा हुआ।

 

मृतिका ने मृतक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद 50 दिनों तक मृतक अफरोज जेल की सजा भी काट चुका था। लेकिन आज जब दोनों का शव एक साथ पंखे पर जिस तरह से लटका पड़ा मिला है। उससे पूरा मामला सामने आया की दोनों के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग था।

 

इधर घटना के बाद स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग पंचनामा कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। मृतक अफरोज शादी शुदा है। और सोशल मीडिया के माध्यम से तापसी से मिला था। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बना। दोनों के घर वालों को इस रिश्ते से ऐतराज भी था। जिसके कारण ये दोनों जुनवानी के होटल कृष में आकर ठहरते थे। लेकिन बुधवार की सुबह दोनों की आखिरी सुबह साबित हुई।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें