नौ साल की मासूम को अगवा कर किया रेप, आरोपी 10 साल पहले भतीजी से कर चुका है दरिंदगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Desk News: अपहरण कर दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने घर से 50 मीटर की दूरी पर पहले बच्ची को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 10 साल पहले अपनी 4 साल की भतीजी का रेप किया था और एक माह पहले ही जेल से छूट कर वापस आया था।

 

एसीपी निहित उपाध्याय के अनुसार घटना अमितेश नगर की बताई जा रही है। जहां पर एक इमारत में चौकीदारी कर रहे दंपति की बेटी को रात 12:30 बजे नकाबपोश बदमाश ने इमारत में घुसकर उठा लिया। उस वक्त बच्ची गहरी नींद में सो रही थी। आरोपी चोइथराम मंडी के पास खाली पड़ी जगह में बच्ची के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसके बाद आरोपी चंदन उर्फ चमन पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया गया है।

 

एसीपी निहित उपाध्याय ने बताया कि 32 साल का चंदन तेजपुर गड़बड़ी क्षेत्र में रहता है और वर्ष 2012 में उसने अपनी चार साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। पूरे मामले में कोर्ट में ट्रायल चला और उसे साल 2014 में 10 साल की सजा मिली। वह पिछले महीने ही जेल से रिहा होकर आया है।

 

आरोपी को जब गिरफ्तार करके थाने लाया जा रहा था तब उसने सिपाही को धक्का देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को भागने नहीं दिया और गिरफ्तार करके थाने ले आए। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस उसे जल्द कोर्ट में पेश करके जेल भेजने की तैयारी में है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें