हेरा फेरी 3 से हटाने पर अक्षय कुमार के फैंस नाराज! ट्रेंड कराया- NO AKSHAY NO HERA PHERI 3

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्तिक आर्यन के ‘Hera Pheri 3’ में नजर आने की खबरों के बीच अक्षय कुमार ने साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म के तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। अक्षय कुमार के ‘हेरा फेरी-3’ में नहीं होने की बात कहने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर पर हैशटैग #NoAkshayKumarNoHeraPheri3 ट्रेंड करने लगा है।

 

सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने हैं और उन्होंने भी अक्षय कुमार के हेरा फेरी 3 में नहीं होने का विरोध किया है। बता दें कि फिल्म हेरा फेरी में अक्षय कुमार राजू का किरदार निभाते रहे हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था और उसके बाद पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय पार्ट 3 में नहीं होंगे।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें