ननद या देवर की शादी में पहनना है वेडिंग लहंगा, जानिए इन अलग तरीकों से दोबारा कैसे पहनें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शादियों का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में हर कोई अपने घर की शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर आपके घर में आपकी ननद या फिर देवर की शादी में आप अपने वेडिंग लहंगा को पहनने के बारे में सोच रही हैं तो उसे अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। डिफरेंट तरह से लहंगे को स्टाइल करने के बाद आप मेकअप, जूलरी, फुट वियर और हेयर स्टाइल से अपना आकर्षित लुक क्रिएट कर सकती हैं। यहां कुछ ऑप्शन दिए गए हैं जिनकी मदद से आप अपने वेडिंग लहंगा को डिफरेंट तरह से स्टाइल कर सकते हैं। देखिए-

 

लहंगे से बनवाएं अनारकली
अनारकली, एक ट्रेडिशनल आउटफिट है, जो कभी ट्रेंड से बाहर नहीं होते हैं। अगर ये अच्छी तरह से डिजाइन किया जाए, जिसमें सही फैब्रिक और अच्छे रंग हो तो ये काफी स्टनिंग लगता है। आप अपने ब्राइडल लहंगा से अनारकली सूट स्टिच करवा सकते हैं।

लॉन्ग कुर्ती के साथ पहनें लहंगा
ब्राइडल लहंगा काफी हैवी होता है और ये खूब डिटेलिंग के साथ आता है। ऐसे में इसे दुपट्टा और चोली के साथ पहनने के बजाय एक लॉन्ग कुर्ती के साथ पेयर करें। इसके सिए एक शिफॉन या फिर नेट की बेली से फ्रंट स्लिट कुर्ती बनवाएं और खूबसूरती से स्टाइल करें। इसके साथ ट्रेडिशनल जूलरी पीस पहनें और एक हाई पोनीटेल या फिर ब्रेड पोनीटेल में हेयरडू करें।

 

शर्ट के साथ कैरी करें लंहगा
एक लॉन्ग स्कर्ट के साथ शर्ट पहनना काफी ट्रेंड में है। आप किसी प्लेन रंग की साटन शर्ट के साथ अपने लहंगे को कैरी कर सकती हैं। या फिर एक शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती को बना सकती है। इसे एक बेल्ट के साथ स्टाइल करें और लुक कम्पलीट करने के लिए मेस्सी बन और अट्रैक्टिव जूलरी को पहनें।

जैकेट के साथ करें पेयर
आप अपने वेडिंग लहंगे को जैकेट या फिर ब्लेजर के साथ कैरी कर सकते हैं। वेस्टर्न ब्लेजर के साथ वेडिंग लहंगा परफेक्ट मिक्स होगा वेस्टर्न और इंडियन का। इस पूरे लुक को एक हाफ नोट बन के साथ पूरा करें।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें