65 साल की बुजुर्ग का अजीबो-गरीब दावा, कुत्ते के बच्चे को जन्म दिया….!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक बुजुर्ग महिला ने कुत्ते की बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर ने सबको हैरत में डाल दिया है। जिसने भी यह खबर सुनी है सभी हैरान रह गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह पूरी तरह से अंधविश्वास है, लेकिन गांव के इस परिवार का दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपने गर्भ से कुत्ता के बच्चे को जन्म दिया है। महिला का दावा है कि कुत्ते के बच्चे के जन्म से पहले उसके सपने में भैरव बाबा आए थे, उन्होंने कहा था कि वह उनके गर्भ से कुत्ते के बच्चे के रूप में जन्म लेंगे।

 

मामला बदायूं जिले के सहसवान तहसील क्षेत्र के जामुनी गांव का है। गांव निवासी लोंगश्री की उम्र 65 साल है। उनके तीन बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। महिला के दावा के मुताबिक, 17 साल से उनके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी तो उनके स्वप्न में भैरव बाबा दिखायी देते थे।

 

भैरव बाबा कहते थे कि वह एक दिन कुत्ता के बच्चे के रूप में उनके गर्भ से जन्म लेंगे। महिला और उसके पति का दावा है कि सात नवबंर को महिला ने पिल्ला को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला के घर लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिला के पति मुंशीलाल ने बताया की उनकी तीन बेटियां है। वह अपने अपने ससुराल में रहती है। जबकि वह और उनकी पत्नी एक साथ रहती है। हालांकि खबर पूरी तरह से अफवाह बताई जा रही है।

 

भ्रामक खबर फैलने के बाद सोशल मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मी महिला के घर पहुंचने लगे। जहां महिला की गोद में विकसित पिल्ला दिखा। महिला के दावे में कितनी हकीकत है, यह प्रशासनिक जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। वहीं डॉक्टरों ने भी इसे अंधविश्वास की बताया है। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसा हो नहीं सकता। मामले की जांच कराई जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें