रायपुर। इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी रायपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां कुछ लोगों के द्वारा एक युवक की धारदार चाकू से गला रेतकर जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों के द्वारा एक युवक मीनार साहू की धारदार चाकू से गला रेत कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए है।
इस हत्या की वारदात के बाद गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी पतासाजी में जुट गई है।









