डेस्क न्यूज। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मांडवी गांव के बोरवेल में गिरे तन्मय को सकुशल निकालने के लिए पूरा जिला प्रशासन मंगलवार रात से जुटा हुआ है. बावजूद इसके रेस्क्यू अभियान बच्चे के नजदीक नहीं पहुंच पाया है. एक अच्छा प्रयास जरूर हुआ था, जब रात में तन्मय के हाथ में रस्सी बांधकर उसे निकाला जा रहा था.
दुर्भाग्यवश 12 फीट ऊपर आने पर 8 साल के तन्मय के हाथ से रस्सी निकल गई. अब बच्चा वहीं फंसा हुआ है.पहले बच्चा 50 फीट गहराई में गिरा था. इसलिए कलेक्टर की निगरानी में बोरवेल के सामान्तर 30 फीट दूर एक और गड्ढा खोदा जा रहा है. वहीं तन्मय की ओर से कोई रिस्पॉस नहीं आ रहा है. परिवार सहित सभी गांव वाले कर रहे प्रार्थना.









