निर्दयी पिता की घटिया करतूत, गर्भवती पत्नी के पेट मे मुक्का मार कर कोख में पल रहे 8 माह के बच्चे की कर दी हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर ।  राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक बेरहम पति के द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी के पेट पर मुक्का मार दिया। जिससे गर्भवती पत्नी के कोख में पल रहे 8 माह के बच्चे की मौत हो गई। मामले में पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी माखन कुमार तेलीबांधा मरीन ड्राइव का निवासी है।

मरीन ड्राइव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी निवासी माखन कुमार रोते हुए अपने घर आया। पति को रोता देख पत्नी ने कारण पूछा। इस बात से आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी के पेट पर जोरदार लात मार दी। जिससे हमले के बाद पत्नी नीचे बैठ गई और दर्द से तड़पने लगी। इसके बाद 4 दिसम्बर को महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी सोनोग्राफी करवाई।

जांच में पता चला कि उसके गर्भाशय में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें