भाजपाइयों ने रबी फसल के लिए पानी देने की मांग को लेकर किया चक्का जाम, नेशनल हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धमतरी। जिले के कुरुद में भाजपाइयों ने रबी फसल के लिए पानी देने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया,वही भाजपाइयों ने पानी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 30 में चक्का जाम कर दिया और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

चक्का जाम करीब आधे घंटे तक रही जिसके कारण से नेशनल हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई थी। गौरतलब है कि बांधो से पानी देने को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कुछ दिनो पहले हुई है,जिसमें कुरूद विधायक अजय चद्राकर को भी बुलाया गया था लेकिन वे बैठक में शामिल नही हुए। जिले में अभी तक किसानो की ओर से पानी देने की मांग नही की गई है।

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में बांधो से पानी नही देने का फैसला लिया गया। वही कुरूद विधायक अजय चंद्राकर का कहना है कि जिले के गंगरेल सहित चारों बांध में इस बार लबालब पानी है। लेकिन प्रदेश के किसान विरोधी सरकार मेंटेनेंस के नाम पर किसानों को रबी फसल में सिंचाई के लिए बांधों से पानी नहीं दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र होने का सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। कहा कि धान फसल नही लगने से मजदूर व किसानों के पास कोई काम नही रहेगा। साथ ही अजय चंद्राकर का ये भी कहना है कि जिला जल उपयोगिता की बैठक के लिए उनको कोई सुचना नही दी गई थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें