घर से पेपर देने निकली थी 11वीं की छात्रा, खेत से मिला शव, गर्दन पर मिले निशान, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। लुधियाना में गुरुवार सुबह स्कूल की एक छात्रा का शव खेतों में मिला। सुबह सैर करते राहगीर ने खेतों में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मरने वाली छात्रा कल से घर से लापता थी। छात्रा बीते कल पेपर देने के लिए घर से निकली थी।

दोपहर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने बेटी को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। मरने वाली छात्रा का नाम आंचल बताया जा रहा है। वह इलाके के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।


तड़के ग्रीन सिटी गांव भामियां में छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंच थाना जमालपुर की पुलिस जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही छात्रा के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

मृतक छात्रा की गर्दन पर पुलिस को निशान मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि छात्रा का कत्ल गला घोंट कर या रस्सी आदि से दबा कर किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को अभी संदिग्ध मान कर चल रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी पुलिस खंगाल रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें