अश्लील विडियों बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रूपये उगाही करने वाले गिरोह के 01 महिला, न्यूज चैनल का को-ऑर्डिनेटर एवं कैमरा मैन सहित कुल 06 सदस्य गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर । जबरन अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रूपये की उगाही करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक न्यूज चैनल के को-आॅर्डिनेटर, कैमरामेन सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 06 मोबाईल फोन बरामद किया है। वहीं घटना में संलिप्त महिला ईशरत बानो उर्फ खूशबू साहू फरार है जिसे गिरफ्तार करने उसकी पतासाजी की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह झण्डा चौक संजय नगर में रहता है तथा अपने मकान को बेचने के लिये ग्राहक कि तलाश कर रहा था। इस संबंध में उसके द्वारा संजय नगर टिकरापारा निवासी सुल्तान अंसारी से पूर्व में बात की गई थी, जिस पर सुल्तान अंसारी द्वारा दो व्यक्तियों का मोबाईल नंबर प्रार्थी को दिया गया। प्रार्थी द्वारा उनके मोबाईल नम्बर में सम्पर्क करने पर एक महिला प्रार्थी का मकान देखने के लिये आयी तथा जाते समय मकान खरीदने हेतु किसी ग्राहक को भेजती हंू कहकर चली गई।

08 दिसम्बर को लगभग 12 बजे प्रार्थी के मकान को देखने एक लड़की प्रार्थी के घर आई जिस पर प्रार्थी द्वारा लड़की को बैठने के लिये बोलकर वह बाथरूम चला गया। जब प्रार्थी बाथरूम से वापस आया तो देखा कि वह लड़की अपने शरीर से पूरे कपड़े उतार दी थी तथा इसी दौरान दो लड़के प्रार्थी के घर में प्रवेश कर प्रार्थी को डरा धमकाकर उसका कपड़ा उतरवाकर मोबाईल फोन से विडियो बनाने लगे। उक्त दोनों लड़को द्वारा प्रार्थी को पुलिस वाले आ रहे है तुम्हारा जुलूस निकाला जायेगा कहते हुए मामले को रफा-दफा करने हेतु पैसों की मांग करने लगे। जिस पर प्रार्थी द्वारा खेमेचन्द्र कौशिक एवं सोनू चौहान नामक दोनो लड़के को 1,25,000/- रूपये देने पर दोनों लड़के प्रार्थी को आपका विडियो डिलीट हो जाएगा तथा आप इस संबंध में किसी से कुछ मत बताना कहकर दोनों लड़के व लड़की चले गये। कुछ दिनों पश्चात् अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के मोबाईल फोन पर फोन कर पुनः पैसों की मांग किया जाने लगा। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 384, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी खेमचंद एवं संजय चौहान उर्फ सोनू को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अपने साथी पूजा मजूमदार, प्रमोद मजूमदार, तारक विश्वास एवं सुल्तान अंसारी मौलाना के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी पूजा मजूमदार, प्रमोद मजूमदार, तारक विश्वास एवं सुल्तान अंसारी मौलाना की भी पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया।

 

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 06 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।आरोपियों उक्त घटना के अलावा रायपुर में ही उगाही की 04 अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है। आरोपी खेमचंद कौशिक खबर भारत टी.व्ही. दूरदर्शन चैनल का को-ऑर्डिनेटर है तथा आरोपी संजय चौहान उर्फ सोनू उक्त चैनल में कैमरा मैन है। प्रकरण में महिला आरोपी इशरत बानों उर्फ खूशबू साहू फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें