Bhilai News: बिरनपुर में भड़की हिंसा के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का जलाया पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग-भिलाई। Bhilai News: बेमेतरा जिला के ग्राम बिरनपुर में भड़की हिंसा का पूरे छत्‍तीसगढ़ में विरोध हो रहा है। इसे लेकर वीएचपी के छत्‍तीसगढ़ बंद के बाद दुर्ग और भिलाई में भाजपा ने प्रदर्शन कर भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान मृतक युवक के स्वजन से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्ग-भिलाई के भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया।

 

 

 

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

 

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिला भाजयुमो के द्वारा पटेल चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, प्रीतपाल बेलचंदन,रोहित साहू, आशीष निमजे, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ में फैली अराजकता का दृश्य आज पूरा प्रदेश देख रहा है। भिलाई में भाजपाइयों ने सेल परिवार चौक सेंट्रल एवन्यू में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जिस तरह से सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ी है, उससे यहां की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है।
पुतला दहन के दौरान भिलाई निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता भोजराज सिन्हा, पार्षद पीयूष मिश्रा, धर्मेंद्र भगत, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, रोहन सिंह, सूरज साहू, मयंक गुप्ता, प्रशम दत्ता, भाजयुमो प्रदेश प्रमुख प्रचार- प्रसार आकाश ठाकुर, उदय भास्कर, विष्णु पाठक, अनिल सोनी, छोटेलाल चौधरी, तिलकराज यादव, जयशंकर चौधरी, सुधांशु सिंह, रिंकू साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें