Barwani News: बड़वानी, खेतिया थाना क्षेत्र के दूरस्थ पहाड़ी ग्राम जालिया पानी में एक 13 वर्षीय बालक पेड़ से गिरकर बड़े हादसे का शिकार हो गया। उसके पेट से लकड़ी आरपार हो गई। बालक को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। जहां सफल आपरेशन कर लकड़ी को निकाला गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।









