Bhilai: देवर ने भाभी का गला दबाकर की जान से मारने की कोशिश, पड़ोसी पार्षद के घर भाग मांगी मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई। Bhilai News सेक्टर-2 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी का गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपित को धक्का देकर अपनी जान बचाई और भागकर अपने पड़ोस में रहने वाले पार्षद के घर पर जाकर मदद मांगी। इसके बाद उसने अपने पति और बेटे को घटना की जानकारी और वहां से भट्ठी थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आरोपित ने धक्का देकर बिस्तर पर गिराया

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 सड़क-6 निवासी शिकायतकर्ता रीता सिन्हा ने अपने देवर रत्नेश सिन्हा के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वो अपने घर पर थी। इसी दौरान आरोपित रत्नेश सिन्हा वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपित ने उसे धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया और दोनों हाथों से उसका गला दबाने लगा।

पड़ोस में रहने वाले पार्षद के घर भागी पीड़िता

 

पीड़िता का दम घुटने लगा तो उसने पूरी ताकत से आरोपित को धक्का दिया। जिससे वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पीड़िता वहां से भागकर अपने पड़ोस में रहने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा के घर पर गई। वहीं से उसने अपने पति संजय सिन्हा और बेटे अभिषेक सिन्हा को घटना के बारे में जानकारी दी। परिवार वालों के कहने पर उसने भट्ठी थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें